Rajasthan News: 'तुम्हारी क्या DSP की भी हिम्मत नहीं है..' पुलिसकर्मियों पर बिगड़े BJP विधायक, Watch Video
राजस्थान में बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा का पुलिस के साथ बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। जानें विधायक ने पुलिस से क्या कहा और पूरा मामला क्या है?

कड़कड़ाती सर्दियों के बीच राजस्थान में सियासी पारा हाई हो जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जहां बीजेपी विधायक की पुलिस-प्रशासन से नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। वह पुलिस प्रशासन से कहते नजर आ रहे हैं, हाथ कैसे लगा रहे हो, तुम्हारे डीएसपी की हिम्मत नहीं है। वह पुलिस कर्मियों पर भड़कते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले आप ये वीडियो देखिए-
लो जी BJP विधायक गोपाल शर्मा फिर गुस्सा हो गए pic.twitter.com/5lRdW6TXip
— Vishal Sharma (@VishalAajTak_) January 3, 2025
पुलिस पर भड़के बीजेपी विधायक
ये विधायक कोई और नहीं बल्कि बीजेपी नेता गोपाल शर्मा है। जो अक्सर आये दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वह एक ऐसी ही वीडियो को लेकर चर्चा में बने हैं। जहां उनकी पुलिसकर्मियों से जोरदार बहस हो रही है। इतना ही नहीं वह पुलिस से सख्त लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं। गोपाल शर्मा पुलिस के कहते हैं, मैंने आपको टच किया,तो आप कैसे छू रहे हैं। इतनी तो डीएसपी की भी हिम्मत नहीं है। आप लोग चाहिए यहां से। मैं कह रहा हूं, मैं आक्रामक हो जाऊंगा। बहरहाल, ये वीडियो कब का है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते गोपाल शर्मा
बता दें, गोपाल शर्मा जयपुर सीट से विधायक हैं। वह कई बार अपनी पार्टी नेताओं पर सवाल उठा सके हैं। बीते दिनों उन्होंने किरोड़ीलाल मीणा की तारीफ करते हुए उन्हें संघर्षशील और जन नेता बताया था। खैर, इस वीडियो पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न भारत रफ्तार इस वीडियो की पुष्टि करता है।