Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

डोटासरा का हमला और बाबा किरोड़ी का जवाब, नकली खाद पर सियासी घमासान

बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधायक पद से बर्खास्त कर दिया। जानिए पूरा मामला और कोर्ट का फैसला।

डोटासरा का हमला और बाबा किरोड़ी का जवाब, नकली खाद पर सियासी घमासान

जयपुर। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा फिर से एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। इस बार उन्होंने खुद जाकर नकली फैक्ट्रियों का भांडाफोड़ किया। दरअसल, बाबा किरोड़ी अजमेर जिले के दौरे पर थे। इसी बीच ग्रामीणों ने उनसे किशनगढ़ में भारी मात्रा में नकली खाद बनाने की शिकायत की थी। बस फिर क्या, बाबा निकल पड़ें। वह खुद फैक्ट्री पहुंचे और नकली खाद बनवाने वाली फैक्ट्रि्यों को सील करवाया। मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा ने कहा, अभी तक 34 से ज्यादा फैक्ट्रियों को चिह्नित कर लिया गया है। जिनमें 12 पर कार्रवाई की जा चुकी है। बाकी पर जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश हैं, ग्रामीणों को समय से खाद मुहैया कराई जाए। साथ ही आरोपियों पर फर्टिलाइजर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा निशाना

गोविंद सिंह डोटासरा ने नकली फैक्टियों पर हुए एक्शन पर ट्वीट करते हुए तंज कसते हुए ट्वीट किया,  सोचिए जब केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री के संसदीय क्षेत्र किशनगढ़ में ही नकली DAP खाद का धंधा जोरों पर हो और किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा हो, तो बाकी देश में क्या हाल होगा?कृषि राज्यमंत्री घर में मार्बल पाउडर और मिट्टी पर रंग चढ़ाकर नकली DAP बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि सरकार से लेकर अधिकारी तक किसी को भनक नहीं है।या फिर भाजपा नेता ज़मीर बेचकर ज़हर की सौदेबाजी कर रहे थे? अगर नहीं तो अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की.. किसका दबाव था?नकली खाद का यह भंडाफोड़ भाजपा सरकार में प्रचंड भ्रष्टाचार की निशानी है। डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार और धोखा है। जुमलेबाजों की सरकार में अन्नदाता ज़मीन में ज़हर बोने को मजबूर है। शर्मनाक! सरकार को जांच करवाकर दोषियों और कमीशनखोरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

बाबा किरोड़ी ने किया पलटलार 

मीडिया ने जब किरोड़ी लाल मीणा से गोविंद सिंह डोटासरा के तंज पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- हर चीज में राजनीति ढूंढने की जरूरत नहीं होती है। हमारा उद्देश्य किसानों को नकली खाद से बचाना है। कहा ये आज जो कुछ पकड़ा जा रहा है वो सब पिछली सरकार का कबाड़ है। कई फैक्ट्रियां तो 2018 के पहले से चल रही हैं। जिन पर आजतक कार्रवाई नहीं की गई। अब जाकर इनपर शिकंजा कसा जा रहा है।