Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

बाबर 'क्रूर विजेता', अकबर 'सहिष्णु और क्रूर', औरंगजेब 'मंदिर-गुरुद्वारे तोड़ने वाला'

NCERT ने किया कक्षा 8 की किताब में बड़ा बदलाव

बाबर 'क्रूर विजेता', अकबर 'सहिष्णु और क्रूर', औरंगजेब 'मंदिर-गुरुद्वारे तोड़ने वाला'

नई दिल्ली। NCERT ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में इतिहास के अध्यायों में बड़े बदलाव किए हैं। नई किताबों में बाबर को "क्रूर विजेता", अकबर को "सहिष्णुता और क्रूरता का मिश्रण", जबकि औरंगजेब को "मंदिर और गुरुद्वारे तोड़ने वाला" बताया गया है। समीक्षकों ने इसे इतिहास के सुधार होने के संकेत दिए है। 

यह किया बदलाव
बाबर: नई किताब में बाबर को एक क्रूर विजेता कहा गया है।
अकबर: उसे सहिष्णु और क्रूर दोनों रूपों में दिखाया गया है।
औरंगजेब: उसके बारे में लिखा गया है कि उसने मंदिर और गुरुद्वारे तोड़े।

NCERT की तरफ से कोई बयान नहीं 
इन बदलावों पर अभी तक NCERT की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बदलाव क्यों किए गए? इसका भी जवाब नहीं दिया गया। हालांकि, विवाद से बचने के लिए किताब में एक स्पेशल नोट जोड़ा गया है जिसमें लिखा है—
"पिछले समय की घटनाओं के लिए आज किसी को दोष नहीं देना चाहिए।" 

पहले भी बदलाव हुए थे 
यह पहला मौका नहीं है जब NCERT ने इतिहास की किताबों में संशोधन किया हो। पिछले साल किताबों में 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक' और वीर अब्दुल हमीद पर भी अध्याय जोड़े गए थे। 2025 की नई किताबों में अब तक के सबसे बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

चर्चाएं शुरू 
इतिहास के इन बदलावों पर शिक्षाविदों और इतिहासकारों में बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे "ऐतिहासिक पुनर्लेखन" कह रहे हैं तो कुछ इसे "राजनीतिक दबाव" से जोड़ रहे हैं। इस संबंध में छात्र और अभिभावक इस बदलाव से असमंजस में हैं।
कई लोगों का कहना है कि इतिहास को तथ्यों के साथ पढ़ाया जाए, न कि व्याख्या के साथ। वहीं अन्य कई पक्षों ने इसका हमारे इतिहास के लेखन में सुधार की आवश्यकता है। उनका कहना है कि मुगलों ने हमारे देश पर आक्रमण ​कर हमें गुलाम बनाया था और हम पर अत्याचार किए थे। इसलिए वे किसी भी रुप में महान नहीं हो सकते।