राजस्थान में फिर ISI कनेक्शन उजागर, जैसलमेर से सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, शेखावत बोले- हर एंगल की होगी जांच
राजस्थान के जैसलमेर से पकड़े गए सरकारी कर्मचारी शकूर खान पर ISI को जानकारी देने का आरोप है। वह गहलोत सरकार में मंत्री रहे शाले मोहम्मद का पीए भी रह चुका है। इस पर केंद्रीय गजेंद्र शेखावत का बयान सामने आया है।

जयपुर। राजस्थान पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जैसलमेर से सरकारी कर्मचारी शकूर खान को गिरफ्तार किया है। आरोप है, शकूर लंबे वक्त से पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और बॉर्डर से सटे संवेदनशील इलाकों की जानकारी पाकिस्तान को मुहैया कर रहा था। इतना ही नहीं वह विभाग को बिना जानकारी दिये पाकिस्तान भी गया था। जिस पर अब राजनीति शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इस बारे में कहा कि, मैं विदेश में था। मीडिया के जानकारी मिली, जैसलमेर से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो गहलोत सरकार में मंत्री रहे शाले मोहम्मद का निजी सचिव भी रह चुका है। इसकी ठीक से जांच की जाएगी। जो लोग दोषी होंगी उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
आखिर कौन है शकूर खान ?
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है, शकूर खान कांग्रेस नेता और गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शाले मोहम्मद का पीए रह चुका है। शकूर को जैसलमेर से जयपुर लाया गया है। जहां उससे पूछताछ जारी है। शकूर खान मंगलियों का रहने वाला है। वह सात से ज्यादा बार पाकिस्तान जा चुका है। इतना ही नहीं आखिरी बार जब वह पाकिस्तान गया उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। यहां तक उसने अपने विभाग में भी नहीं बताया। एक के बाद एक पाकिस्तान दौरे से शकूर एजेंसियों के रडार पर था। संदिग्ध गतिविधि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
देश के संवेदनशील इलाकों में जैसलमेर
बता दें, राजस्थान पाकिस्तान से सबसे बड़ी सीमा साझा करता है। यहां पर बॉर्डर से सटा इलाका जैसलमेर है। जहां पर भारतीय सेना का एयरबेस भी स्थित है। इस लिहाज से देश की सुरक्षा के मद्देनजर जैसलमेर संवेदनशील हैं। बीते दिनों जैसलमेर से पठान खान के शख्स को अरेस्ट किया गया तो ISI के हैंडलर के तौर पर काम कर रहा था।