Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

लश्कर चीफ हाफिज सईद को तंग गलियों में क्यों छुपा रही है पाक सरकार? सुरक्षा में विशेष कमांडो भी

पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ा दी है। जानिए क्यों लाहौर के भीड़भाड़ वाले इलाके में शिफ्ट किया गया है मुंबई हमले का मास्टरमाइंड।

लश्कर चीफ हाफिज सईद को तंग गलियों में क्यों छुपा रही है पाक सरकार? सुरक्षा में विशेष कमांडो भी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव चरम पर है। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी है। अब उसे लाहौर की भीड़भाड़ वाली एक कॉलोनी में विशेष सुरक्षा घेरे में रखा गया है। भारत की संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका ने पड़ोसी देश को अंदर तक हिला दिया है।

क्यों डरा हुआ है पाकिस्तान?
सूत्रों के मुताबिक, भारत पहलगाम नरसंहार के बाद आतंकियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इसी डर के चलते हाफिज सईद को उसकी आलीशान कोठी से निकालकर भीड़भाड़ वाले इलाके में शिफ्ट किया गया है। यहां पास में एक मस्जिद, मदरसा और सैकड़ों आम लोगों के घर हैं। ताकि भारत किसी संभावित हमले से परहेज करे।

सुरक्षा में SSG कमांडो, CCTV से निगरानी
पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) के कमांडो हाफिज सईद की 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। आसपास के पूरे इलाके में उच्च दर्जे के CCTV कैमरे लगाए गए हैं जो हर आने-जाने वाले को ट्रैक कर रहे हैं। कागजों में भले ही उसे जेल में दिखाया गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि उसे सिर्फ एक "अस्थायी जेल" के रूप में घोषित जगह में रखा गया है।

आतंकवाद का 'पैसे वाला चेहरा'
हाफिज सईद वही शख्स है जिसने 2008 के मुंबई हमलों की साजिश रची थी। जमात-उद-दावा के मुखिया को पाकिस्तान की अदालतें भी आतंकवाद के लिए फंडिंग करने का दोषी ठहरा चुकी हैं और 46 साल की सजा सुना चुकी हैं। लेकिन असलियत में वह सेना और खुफिया एजेंसियों के संरक्षण में खुलेआम घूमता रहा है। हाल ही में फरवरी 2025 में भी वह सार्वजनिक तौर पर देखा गया था।

भारत की रणनीति क्या होगी?
भारत ने साफ कहा है कि वह पहलगाम हमले के दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगा। ऐसे में ये माना जा रहा है कि पाकिस्तान को सबसे ज्यादा डर प्रिसिशन स्ट्राइक्स और लॉन्च पैड्स पर कार्रवाई का है — और इसलिए वह हाफिज सईद जैसे चेहरों की सुरक्षा बढ़ाने में जुट गया है।