भारत में साजिश कर रहा था पाक अधिकारी, सरकार ने 24 घंटे में देश छोड़ने का दिया आदेश!
भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को 'अवांछित व्यक्ति' घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया। अधिकारी दिल्ली में भारत विरोधी साजिशों में लिप्त था।

भारत सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी को 'अवांछित व्यक्ति' (Persona Non Grata) घोषित कर दिया है। इस अधिकारी को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, संबंधित अधिकारी भारत में राजनयिक सीमाओं से बाहर जाकर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था। भारत सरकार ने इस पर गंभीर आपत्ति दर्ज करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग को औपचारिक विरोध पत्र (démarche) सौंपा।
सूत्रों के अनुसार, यह अधिकारी दिल्ली में रहकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा था। उसकी गतिविधियां राजनयिक मर्यादाओं के विपरीत थीं और भारत की सुरक्षा के लिए खतरा थीं।
भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी उल्लंघन को सहन नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम दोनों देशों के पहले से तनावपूर्ण संबंधों को और प्रभावित कर सकता है।