Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

India-Pakistan Conflict: अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान के ये 10 शहर बन सकते हैं परमाणु हमले का निशाना

India Pakistan War Impact: भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका के बीच परमाणु हमले के खतरे पर चर्चा तेज। जानिए पाकिस्तान के वो 10 शहर जो सबसे पहले निशाना बन सकते हैं।

India-Pakistan Conflict: अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान के ये 10 शहर बन सकते हैं परमाणु हमले का निशाना
युद्ध हुआ तो कौन-कौन से शहर सबसे पहले निशाने पर होंगे

पहलगाम हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को ऐसी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, जहां से वापस लौटना मुश्किल होता नजर आ रहा है। लोगों के मन में सबसे बड़ी चिंता अब परमाणु युद्ध को लेकर है। सोशल मीडिया से लेकर गली-मोहल्लों तक चर्चा है कि अगर युद्ध हुआ तो कौन-कौन से शहर सबसे पहले निशाने पर होंगे।

पाकिस्तान के 10 शहर सबसे बड़े निशाने पर
अगर हालात युद्ध तक पहुंचते हैं और परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होता है, तो पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद, करांची, फैसलाबाद, रावलपिंडी, हैदराबाद, गुजरांवाला, मुल्तान, पेशावर और क्वेटा पहले लक्ष्य बन सकते हैं। ये शहर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, प्रशासन और सैन्य शक्ति के अहम केंद्र हैं। रणनीतिक लिहाज से इन पर हमला पाकिस्तान की कमर तोड़ सकता है।

भारत पर भी मंडराता है खतरा
विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान के निशाने पर भारत के मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहर हो सकते हैं। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, तो बेंगलुरु विज्ञान और तकनीक का केंद्र। पाकिस्तान जानता है कि इन शहरों को नुकसान पहुंचाना भारत को गहरा आघात दे सकता है, मगर हकीकत में ऐसा कदम उठाना उसके लिए आत्मघाती साबित हो सकता है।

परमाणु युद्ध के विनाशकारी नतीजे
परमाणु हमले से न सिर्फ शहर खाक हो जाएंगे, बल्कि रेडिएशन के जहर से पीढ़ियों तक लोग तड़पते रहेंगे। हिरोशिमा और नागासाकी का दर्द आज भी दुनिया ने भुलाया नहीं है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अगर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हुआ, तो दक्षिण एशिया में मानवीय त्रासदी ऐसी होगी, जिसकी कल्पना भी रूह कंपा देती है।

भारत और पाकिस्तान दोनों के पास करीब 170-172 परमाणु हथियार हैं। SIPRI की रिपोर्ट बताती है कि इस जखीरे का इस्तेमाल दुनिया को भारी कीमत चुकाने पर मजबूर कर सकता है।