इस मूलांक की लड़कियों की खासियत है खूबसूरती, पैसा इकट्ठा करने में माहिर होने के साथ ही होती हैं ससुरालवालों की चहेती!
जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है, वे पढ़ाई लिखाई में बहुत अच्छी होती हैं। उनमें पैसा कमाने की कला होती है। जिसकी वजह से इन लड़कियों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है। ये फिजूल धन खर्च करने से बचती हैं। धन इकट्ठा करने में विश्वास करती है।

ज्योतिष शास्त्र में कई चीजों को मूलांक के आधार पर जाना जाता है। लेकिन खूबसूरती जोकि प्राकृतिक तौर पर मिलती है, किस मूलांक की लड़कियां सबसे खूबसूरत होती है और उनके पीछे की वजह क्या है, ये काफी रोचक है।

माना जाता है कि जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है, तो बेहद खूबसूरत होती हैं। सुंदरता के साथ ही वो कुशल, शांत और सर्वगुण संपन्न मानी जाती है। इसका कारण है उनके मूलांक का स्वामी चंद्रमा होता है।

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं और वृषभ राशि में उच्च के होते हैं। वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा हमेशा बरसती रहती है। चंद्र देव की कृपा से जातक को जीवन में हर सुख की प्राप्ति होती है।

हम ये जानते हैं कि अविवाहित जातकों को भगवान शिव की पूजा करने की सलाह दी जाती हैं। भगवान शिव की उपासना करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा मजबूत होने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

मूलांक 2 की लड़कियां देखने में बेहद खूबसूरत होने के साथ ही स्वभाव से शांत, सुशील, सौम्य और संस्कारी होती हैं। इनमें चंद्रमा के गुण होते हैं। इसके चलते इन लड़कियों का रिश्ता अपनी मां के साथ भी बेहद मधुर रहता है। ससुराल में भी ये लड़कियां बेहद प्रिय होती हैं।

अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है, वे पढ़ाई लिखाई में बहुत अच्छी होती हैं। जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है, उनमें पैसा कमाने की कला होती है। जिसकी वजह से इन लड़कियों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है। ये फिजूल धन खर्च करने से बचती हैं। धन इकट्ठा करने में विश्वास करती है।
ध्यान दें, ये जानकारी मीडिया वेबसाइट्स के आधार पर लिखी गई है।