Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

सीजफायर का हुआ उल्लंघन, क्या होता है सीजफायर? हालात युद्ध की ओर अग्रसर, जानिए पूरी बात, सिर्फ एक क्लिक में...

संघर्ष या लड़ाई पर अस्थायी या स्थायी रोक। जब दो देश या पक्ष आपसी सहमति से गोलीबारी और अन्य सैन्य गतिविधियां बंद करने का फैसला करते हैं, तो इसे ही सीजफायर कहा जाता है। ये एक तरह की शांति पहल होती है ताकि बातचीत का माहौल बन सके या मानवीय मदद पहुंचाई जा सके।

सीजफायर का हुआ उल्लंघन, क्या होता है सीजफायर? हालात युद्ध की ओर अग्रसर, जानिए पूरी बात, सिर्फ एक क्लिक में...

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का ऐलान हुआ, सीजफायर की खबर सुनकर सभी खुश भी हुए। लेकिन इसके तीन घंटे के बाद ही दोगले पड़ोसी मुल्क से ड्रोन से अटैक किया। जिसे सीजफायर का उल्लंघन हुआ। अब खबर है कि सेना को सरकार की ओर से छूट मिली है, जिसमें एक्शन की बात कही जा रही है। लेकिन से सीजफायर क्या है, कैसे होता है उल्लंघन, क्या है पूरी बात? जानिए इस पोस्ट में...

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान शनिवार शाम करीब 5 बजे हुआ। जिसका ऐलान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया। डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी शाम 6 बजे प्रेस ब्रीफ के लिए आए। 42 सेकेंड में अपनी बात खत्म की और चले गए। उन्होंने कहा- पाकिस्तान के DGMO ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार दोपहर 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिए गए हैं। वो 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे। लेकिन पाकिस्तान सेना नहीं मानी और सीजफायर का उल्लंघन कर दिया।

समझिए क्या होता है सीजफायर

सबसे पहले तो ये समझिए कि सीजफायर क्या होता है। आसान शब्दों में कहें, तो संघर्ष या लड़ाई पर अस्थायी या स्थायी रोक। जब दो देश या पक्ष आपसी सहमति से गोलीबारी और अन्य सैन्य गतिविधियां बंद करने का फैसला करते हैं, तो इसे ही सीजफायर कहा जाता है। ये एक तरह की शांति पहल होती है ताकि बातचीत का माहौल बन सके या मानवीय मदद पहुंचाई जा सके। सीजफायर एकतरफा भी हो सकता है, यानी कोई एक पक्ष युद्ध रोकने की घोषणा करे। या फिर यह आपसी सहमति से भी लागू हो सकता है, जिसमें दोनों पक्ष हमले रोकने का वादा करते हैं।

क्या है भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का इतिहास

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का इतिहास 1949 से जुड़ा है, जब कश्मीर युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप से दोनों देशों ने एक समझौते के तहत फायरिंग रोकने की बात मानी। इसी समझौते में सीजफायर लाइन बनाई गई थी, जिसे आज लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) कहा जाता है। हाल में जो सीजफायर हुआ है, उसमें मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने पर सहमति बनी है। इसमें खास तौर पर पाकिस्तान की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे तुर्की के ड्रोन और भारत की संवेदनशील सैन्य जगहों जैसे अडंमपुर में S-400 सिस्टम को निशाना बनाए जाने पर रोक लगाने की बात है।

हालात फिर से युद्ध की ओर

अमेरिका के दखल के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ने सीजफायर को लेकर हामी भरी थी। लेकिन अब रात के अंधेरे में एक बार फिर से पाकिस्तान ने अपने मनसूबों को हवा देने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें मुहंतोड़ जवाब दिया है। इसी बीच पाकिस्तान के पीएम को ओर से कहा गया है कि वो भारत के साथ आखिरी सांस तक युद्ध लड़ने के लिए तैयार है। मामले में आगे क्या होता, आगे आपको भारत रफ्तार पर जानकारी मिलती रहेगी।