Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

India vs Pakistan: अमेरिका, चीन से लेकर तुर्किये तक... जानिए कौन किसके साथ खड़ा है

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक तनाव पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। अमेरिका, चीन, जी-7, ईरान, सऊदी और तुर्किये समेत कई देशों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। जानें किसने क्या कहा।

India vs Pakistan: अमेरिका, चीन से लेकर तुर्किये तक... जानिए कौन किसके साथ खड़ा है

India vs Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देते हुए पाकिस्तान के कई एयर स्पेस को ध्वस्त कर दिया है। दोनों देशों के बीच बढ़ रही टेंशन पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं। अमेरिका , यूरोपीय देश अब इस्लामिक कंट्री एक के बाद एक बयान जारी कर टेंशन कम करने की बात कर रहे हैं। ऐसे में जानेंगे, दुनिया ने अभी तक इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है। 

1) क्या बोला चाइना

पाकिस्तान और भारत का पड़ोसी देश लगातार इस पर टिप्पणी कर रहा है। हाल ही में चीन सरकार द्वारा कहा गया है, पूरी स्थिति पर चीन बारीकी से नजर आ रहा है। चीन का कहना है, हम दोनों देशों से संयम बरतने और राजनीतिक तरीके से इसे सुलझाने का आग्रह करते हैं। अंतराराष्ट्रीय मंच भी यही चाहता है। 

2) G-7 का रिएक्शन

अमेरिका और यूरोपीय देशों के संगठन जी-7 ने भारत-पाकिस्तान के तनाव पर चिंता जताते हुए दोनों देशों से तनाव कम करने अपील की है। जी-7 की ओर से जारी बयान में कहा गया, अमेरिका,कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटल, जापान, यूनाइटेड किंग्डम पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने के साथ ही दोनों देशों से तनाव कम करने की गुजारिश करते हैं। सैन्य कार्रवाई दोनों देशों के लिए खतरा है। हम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। 

3) क्या बोला अमेरिका

दुनिया की भर की निगाहें अमेरिका पर टिकी हुई हैं। व्हाइट हाउस ने बीते दिन बयान जारी करते हुए कहा था, ट्रंप चाहते हैं पाकिस्तान और भारत तनाव कम करने के लिए कदम उठाए। दोनों देशों में लंब वक्त से मतभेद है। अमेरिका दोनों देशों के संपर्क में हैं और इस संघर्ष को खत्म करने में जो भी राजनायिक जरूरत पड़ेगी, उसके लिए अमेरिका हमेशा तैयार है। 

4) सऊदी अरब का बयान

इस्लामिक देश सऊदी अरब भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर न्यूट्रल नजर आ रहा है। सऊदी का कहना है, वह दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित है। हम उम्मीद करते हैं दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष समाप्त होगा और वे कूटनीति तरीके से इसे सुलझाने की कोशिश करेंगे। 

5) ईरान की प्रतिक्रिया

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष में ईरान का रिएक्शन भी सामने आया है। ईरान के विदेश मंत्री बीते दिनों पाकिस्तान के दौरे के बाद भारत पहुंचे थे। जहां उन्होंने देशों से संयम बरतने और तनाव कम करने की बात कही थी।

6) पाकिस्तान के समर्थन में तुर्किये

पाकिस्तान को अभी तक तुर्किये खुलकर साथ खड़ा है। वह हथियारों से लेकर ड्रोन तक पाकिस्तान की मदद कर रहा है। वहीं, हाल ही में तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने बयान जारी करते हुए कहा था, वह पाकिस्तान को अपना समर्थन देते हैं।