Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

OMG ! 25 दुल्हों की एक ही बीवी, अय्याशी की ऐसी खुली पोल, जानें पूरा मामला

यूपी की अनुराधा ने 7 महीने में 25 फर्जी शादियां कीं और लाखों की लूट की। भोपाल से गिरोह चलाकर राजस्थान-एमपी में दूल्हों को बनाया शिकार।

OMG !  25 दुल्हों की एक ही बीवी, अय्याशी की ऐसी खुली पोल, जानें पूरा मामला

क्राइम न्यूज। लुटेरी दुल्हनों के कई मामले तो सुने होंगे। पहले शादी करना फिर गहनों और पैसे लेकर फरार हो जाना। ऐसे कई किस्से हर जगह मिल जाएंगे लेकिन इस वक्त यूपी की दुल्हन से एमपी तक हलचल मचा रखी है। उसने एक दो तीन नहीं बल्कि 25 शादियां की। खास बात रही इन शादियों के लिए उसने ज्यादा वक्त नहीं लिया। वो सात महीनों में फर्जी शादियां कर चुकी थी। दुल्हन मात्र केवल 23 साल की है। जो कई राज्यों में घटनाओं को अंजाम दे चुकी थी। पुलिस ने युवती और उसके गैंग से जुड़े पांच लोगों को अरेस्ट किया है। 

आखिर क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, लुटेरी दुल्हन का नाम अनुराधा है। जो यूपी के महाराज गंज की रहने वाली है। वह आम लड़की थी लेकिन 2018 में उसे विशाल नाम के शख्स से प्यार हो गया। दोनों ने लव मैरिज की और परिवार से अलग रहने लगे। परिवार को ये रिश्ता पसंद नहीं था। 2021 आते-आते बात बिगड़ गई और अनुराधा पति के साथ दूसरे शहर रहने चली गई। इस दौरान दोनों ने अपने परिवारों से किसी भी तरह का संपर्क नहीं किया। जब अनुराधा के ससुर ने टीवी पर बहू की हरकतों के बारे में पता चला तो उन्होंने बताया वह जानते ही नहीं थे कि उनका बेटा-बहू सालों से कहा थे। टीवी से पता दोनों भोपाल में रह रहे थे। 

7 महीनों में 25 शादियां 

बीते कई महीनों से पुलिस को अनुराधा की तलाश थी। बताया कि आरोपित ने सात महीने के अंदर 25 शादियां की। वह कुछ दिनों तक पति के साथ रहती थी लेकिन कुछ दिनों गहने, नकदी लेकर फरार हो जाती है। आरोपित महिला ने एमपी के अलावा राजस्थान में भी दूल्हों को शिकार बनाती थी। उस पर पहला मामला सवाई माधोपुर दर्ज किया था। जहां पीड़ित शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था, उसने दो लाख रुपए देकर अनुराधा से शादी की थी लेकिन वह 2 दिन बाद घर से भाग गई और साथ में लाखों की नकदी और जेवर भी ले गई। 

भोपाल से गैंग करता था ऑपरेट 

लुटेरी दुल्हन अकेले नहीं थी। उसके साथ पूरा गिरोह काम करता था। पुलिस को लगातार लुटेरी दुल्हन की शिकायत मिल रही थी। जिसके भोपाल में जांच शुरू की गई और जब लोगों को अनुराधा की फोटो कई लोगों को दिखाई गई। जांच में सामने आया वह अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर लूटने का गैंग चलाती है। शादी के लिए वह 2-5 लाख रुपए की मांग करती है। जब बात बन जाती है तो अदालत के फर्जी एग्रीमेंट पर शादी कर लेती और फिर गहना-पैसा लेकर फरार हो जाती। फिलहाल पुलिस का कहना है, अनुराधा और उसके साथियों को अरेस्ट कर लिया है। उसने अभी तक किन-किन लोगों को शिकार बनाया इसकी जांच की जा रही है।