Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

IPL 2025 की प्ले-ऑफ की 4 टीमें हुईं फाइनल, दिल्ली कैपिटल्स नहीं झेल सकी दवाब, मुंबई ने दी 59 रनों से मात

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपनी जगह पक्की कर ली है। गुजरात टाइटंस, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंग्लोर, पंजाब किंग्स के बाद अब मुंबई इंडियंस ने अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि, अभी लीग स्टेज के मैच खेले जाने बाकी है। दिल्ली कैपिटल्स को अब पंजाब किंग्स के साथ 24 मई को मैच खेलना है। लेकिन इस मैच में जीत के बाद भी दिल्ली क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।

IPL 2025 की प्ले-ऑफ की 4 टीमें हुईं फाइनल, दिल्ली कैपिटल्स नहीं झेल सकी दवाब, मुंबई ने दी 59 रनों से मात

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 63वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच मुंबई इंडियंस ने 59 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की और प्ले-ऑफ में अपनी जगह को पक्का किया। आईपीएल 2025 के प्ले-ऑफ में अपनी जगह बनाने वाली मुंबई इंडियंस चौथी टीम बन गई है। कैसा रहा मैच, इससे पहले कौन सी टीम पहुंची प्ले-ऑफ में, जानिए..

मुंबई इंडियंस को मिली 59 रनों से जीत

आईपीएल 2025 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई को 59 रनों से जीत मिली। मैच की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां पर 20 ओवर में मुंबई इंडियंन ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए हैं। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 73 रनों की जबरदस्त पारी खेली है। लक्ष्य की पीछा करने उतरी दिल्ली टीम शुरुआत में ही विकेट गवा बैठी। जिसके चलते इस अहम मैच में दिल्ली 121 रनों पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की ओर से समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए हैं।

बुमराह और सेंटनर ने झटके 6 विकेट

मुंबई इंडियंस के लिए उनके अहम गेंदबाज मिशेल सेंटनर और जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने 3-3 अहम विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2025 में ये दोनों गेंदबाज अपनी टीम के लिए अहम साबित हो रहे हैं।

प्ले-ऑफ में मुंबई ने पक्की की अपनी जगह