Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

CSK की लगातार हार के बाद फिर बने महेंद्र सिंह धोनी कप्तान, KKR से भिड़त से पहले ही ऋतुराज हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर

सीएसके को इस सीजन लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा है। 5 बार की विजेता टीम को पहले मैच में मुंबई के खिलाफ ही जीत मिली थी। इसके बाद से सीएसके हार का ही मुंह देख रही है। लेकिन केकेआर के पहले धोनी के कप्तान बनने से फैंस काफी खुश हैं। टूर्नामेंट में सीएसके अबतक खेले पांच मैचों में उन्हें चार बार मुंह की खानी पड़ी है।

CSK की लगातार हार के बाद फिर बने महेंद्र सिंह धोनी कप्तान, KKR से भिड़त से पहले ही ऋतुराज हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है, उसे जानने के बाद थाला फैंस खुश हो गए हैं। अगले मैच में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते नजर आने वाले हैं, ऋतुराज चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। 

सीएसके की कमान फिर से धोनी के साथ में..

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बार फिर से खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, अगले मैच में टीम की कमान एक बार फिर से धोनी के हाथ में होगी। केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वह अब गायकवाड़ की जगह आगामी मैचों में टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज की जगह धोनी अब टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

इससे पहले भी बीच सेशन में बदले हैं कप्तान

सीएसके के साथ पहली बार नहीं है, बीच सेशन में कप्तान बदले गए हैं। इससे पहले टीम ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले ऋतुराज को कप्तान बनाया था। धोनी और गायकवाड़ के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं। रैना धोनी की गैरमौजूदगी में कमान संभाल रहे थे, जबकि जडेजा को आईपीएल 2022 में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले पूरी तरह से नया कप्तान बनाया गया था। हालांकि, टीम का प्रदर्शन उस सीजन बेहद खराब रहा था और आधे सीजन के बाद धोनी ने कप्तानी वापस ले ली थी और 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को पांचवीं बार खिताब दिलाया था। 

खुश हुए थाला फैंस

सीएसके को इस सीजन लगातार 4 हार का सामना करना पड़ा है। 5 बार की विजेता टीम को पहले मैच में मुंबई के खिलाफ ही जीत मिली थी। इसके बाद से सीएसके हार का ही मुंह देख रही है। लेकिन केकेआर के पहले धोनी के कप्तान बनने से फैंस काफी खुश हैं। टूर्नामेंट में सीएसके अबतक खेले पांच मैचों में उन्हें चार बार मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने सिर्फ सत्र के शुरुआती मुकाबले में मुंबई को मात दी थी। फिलहाल टीम दो अंक और -0.889 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। धोनी ने 226 मैचों में कप्तानी की और 133 में सीएसके को जीत दिलाई। वह कप्तानी करते हुए 100 से ज्यादा आईपीएल मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनके बाद रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 158 मुकाबलों में टीम का नेतृत्व किया है और 87 में जीत दिलाई है। धोनी के कप्तान बनने से एक बार फिर से फैंस खुश हो गए हैं।