Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

'ऑपरेशन सिंदूर' का हुआ IPL 2025 पर असर, जानिए BCCI ने किस बदलाव का लिया निर्णय!

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से धर्मशाला हवाई अड्डे को बंद किया गया है। जिसके बाद स्पोर्ट्स तक के मुताबिक, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई को होने वाला मैच अब धर्मशाला की जगह मुंबई में खेला जा सकता है। ये बदलाव हवाई सेवा के प्रभावित होने की वजह से किया जा सकता है। धर्मशाला के साथ ही उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों को बंद किया गया है।

'ऑपरेशन सिंदूर' का हुआ IPL 2025 पर असर, जानिए BCCI ने किस बदलाव का लिया निर्णय!

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले का बदला भारतीय सेना ने मिलकर ले लिया है। तीनों सेनाओं ने सयुंक्त प्लान बनाकर 6-7 मई की रात को पाकिस्तान में स्ट्राइक की। 9 ठीकानों के ध्वस्त किया। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिती और भी बढ गई है। पूरा देश हाई अलर्ट पर है। साथ ही अब इसका असर आईपीएल 2025 में भी देखने को मिल रहा है। 

'ऑपरेशन सिंदूर' का हुआ IPL 2025 पर असर

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से पूरा देश हाई अलर्ट पर है। साथ ही पाकिस्तान से लगी सीमा पर और भी पैनी नजर रखी जा रही है। पूरे देश में ही युद्ध को लेकर संशय का माहौल है। जिसके बाद अब उत्तर भारत में उड़ानों को रोक दिया गया है। इसी के चलते बताया जा रहा है कि आने वाली 11 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच के वेन्यू को बदला जा सकता है। ये मैच धर्मशाला में खेला जाना है। लेकिन अब बीसीसीआई इस मुंबई के वानखेड़े में करा सकता है।

बंद हुआ हवाई अड्डा, बदलेगा मैच का वेन्यू

स्पोर्ट्स तक के मुताबिक, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई को होने वाला मैच अब धर्मशाला की जगह मुंबई में खेला जा सकता है। ये बदलाव हवाई सेवा के प्रभावित होने की वजह से किया जा सकता है। धर्मशाला के साथ ही उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों को बंद किया गया है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है।

मुंबई को होगा फायदा

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को अब दो मैच और खेलने हैं। जहां पर 11 मई को पंजाब किंग्स के साथ धर्मशाला में मैच होना है और फिर 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई में मैच खेला जाना है। अगर ऐसे में वेन्यू में बदलाव होता है, तो मुंबई को दोनों ही मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलने को मिलेंगे। जिससे टीम के फायदा होगा। दोनों टीमों के प्ले-ऑफ में पहुंचने पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस 13 मैच में 7 जीत के 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स 11 मैचों में 7 जीत के 15 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।