Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Virat Kohli का एग्रेसिव स्टाइल, मैदान की वो 9 कहानियां जो कभी नहीं भूलें फैंस !

Virat Kohli Test retirement: विराट कोहली के वनडे से संन्यास की खबर ने फैंस को चौंका दिया। जानिए कोहली के करियर के वो 9 विवादित पल जब मैदान पर उन्होंने अपनी एग्रेसिवनेस से सबको चौंकाया।

Virat Kohli का एग्रेसिव स्टाइल, मैदान की वो 9 कहानियां जो कभी नहीं भूलें फैंस  !

Virat Kohli Test Retirement: क्रिकेट फैंस को सोमवार की सुबह तगड़ा झटका लगा जब विराट कोहली (Virat Kohli) ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। विराट अब केवल वनडे खेलने नजर आएंगे। अचानक से उनका रिटायरमेंट लेना फैंस के साथ क्रिकेट एक्सपट्र्स को भी हैरान कर रहा है। बता दें, इससे पहले रोहित शर्मा और रविंद्र चंद्र अश्विन भी सन्यास का ऐलान कर चुके हैं। आखिरी बार विराट को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में देखा गया था। भले विराट अब टेस्ट क्रिकेट खेलते नजर ना आएं लेकिन उनका खेल और एग्रेसिवनेस हमेशा फैंस को याद रहेगा। ऐसे में आज हम आपको विराट कोहली की उन हॉट टॉक्स के बारे में भी बताएंगे जिन्होंने मैदान में बहुत सुर्खियां बंटोरीं।

1) जब अपने सामने हुए विराट कोहली औरर रुबेल हुसैन 

बात 2011 की है। जब वर्ल्ड कप 2011 में विराट कोहली की बॉलर रुबेल हुसैन के साथ तीखी बहस हुई थी। यहां तक उन्होंने इस दौरान गुस्से वाला अवतार भी दिखाया था। 

2) ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी से विराट कोहली की नोकझोंक  

2012 में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे। वे 99 रनों पर खेल रहे थे। इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम ने उन्हें रन आउट करने का प्रयास किया। जिसके बाद बॉलर और विराट के बीच बहस हो गई बात इतनी बढ़ गई कि उसे वक्त के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को बीच में दखलअंदाजी करने पड़ी। साथ में विराट ने शतक मारा जिसके बाद में जश्न मनाते नजर आए। 

3) गौतम गंभीर से विराट कोहली का झगड़ा 

विराट कोहली अपने एग्रेसिव नेचर के लिए जाने जाते हैं। 2013 के आईपीएल के दौरान गौतम गंभीर से कोहली का झगड़ा हो गया था। दूसरे टीम के खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया था लेकिन इस झगड़े ने आईपीएल का रोमांच और बढ़ा दिया था। 

4) विराट कोहली और स्टीवन स्मिथ 

2014 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। तब फील्डिंग करते हुए कोहली की स्मिथ से बहस हो गई। दोनों के बीच बात इस कदर बढ़ी की अंपायर को दखल देना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी दोनों आमने-सामने आ गए थे। 

5) विराट कोहली ने निकाल जेम्स फॉल्कनर की हेकड़ी 

2016 में जब एक दिवसीय मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम खेल रही थी। उसे दौरान फाल्कन से विराट कोहली की तीखी बहस हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाई बॉलर ने विराट को कहा था मैंने तुम्हें क्रिकेट में बहुत परेशान किया है आप कुछ कहने का मतलब नहीं है। जिस पर विराट कोहली काफी ज्यादा एग्रेसिव हो गए थे। 

6) विराट कोहली और स्टीव स्मिथ 

2017 की टेस्ट सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ और कोहली के बीच डीआरएस फैसले को लेकर बहस हो गई थी। जहां टीम के कई खिलाड़ी बीच में आए थे और दोनों को शांत कराया था।

7) टीम पेन के साथ कोहली कीबहस

2018-19 में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम पेन और कोहली के बीचजमकर बहसबाजी देखने को मिली। बात यहां तक पहुंच गई थी कि कोहली ने पेन को कह दिया था आप सिर्फ एक स्टैंडिंग कप्तान है इसलिए हद में रहे।

8) गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली की बहस 

2023 में एक बार फिर विराट कोहली और गंभीर आमने-सामने आ गए थे। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हुई और दोनों ने एक दूसरे पर नरमी दिखाने से मना कर दिया। हालांकि समय के साथ दोनों के बीच यह टकराव अब खत्म हो गया है 

9) नवीन उल हक के साथ विराट कोहली की बहस

2023 में आईपीएल के दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक और विराट कोहली कातगड़ा झगड़ा देखने को मिला था। जिसने आईपीएल को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया था।