13 साल का बच्चा बनेगा बाप ! प्यार या जुर्म ? पढ़ें दिल दहलाने वाली ये खौफनाक कहानी
23 साल की महिला टीचर ने अपने 13 साल के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाएं और उसे लेकर फरार हो गई। आरोपित महिला 5 महीने की गर्भवती है। पढ़ें ये हैरान कर देने वाला मामला।

आजकल ऐसे अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे हैं जो हैरान नहीं करते बल्कि सोचने पर मजबूर कर देते हैं, आखिर लोगोंूल को हो क्या है। कभी सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग जाती है तो कोई प्रेमी के साथ लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जहां प्यार में एक महिला जाति-धर्म नहीं बल्कि उम्र भूल गई और लवर के साथ भाग गई। आरोपी युवती टीचर है तो लड़के को ट्यूशन पढ़ाती थी। जबकि लड़के की उम्र 13 साल है। वह नाबालिग से प्यार कर बैठी और उसे अपने साथ ले गई। यहां तक युवती 5 महीने की प्रेगनेंट भी है।
आखिर क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, घटना गुजरात के सूरत की है। जहां 23 वर्षीय युवती 13 साल के बच्चे को कोचिंग पढ़ाती थी। यहीं से दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया और बात फिजकल रिलेशन तक जा पहुंची। दोनों ने संबंध बनाए और अब जाकर महिला पांच महीने की गर्भवती है। दोनों को मिलने और साथ रहने में दिक्कत आ रही थी, इसलिए युवती बच्चे को लेकर फरार हो गई। लड़के के घर वालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच-पड़ताल के बाद दोनों को 4 दिन बाद बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी महिला ने खुलासा किया वह नाबालिग के बच्चे की मां बनने वाली है। पहले तो पुलिस को उसकी बात पर विश्वास नहीं है लेकिन जब मेडिकल टेस्ट कराए तो पता लगा छात्र पिता बनने में सक्षम है। वहीं, नाबालिग ने भी युवती के संबंध बनाने की बात कबूली है। फिलहाल पुलिस महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे का DNA टेस्ट कराएगी।
दो साल से है रिलेशन में थे दोनों
आरोपी युवती को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। बताया जा रहा है, आरोपित महिला दो साल से लड़के के साथ रिलेशनशिप में थे और दोनों एक साल से संबंध बना रहे थे। हाल में उसे मालूम चला वह गर्भवती है जिसके लिए उसने लड़के के साथ भागने की योजना बनाई। वह लड़के के साथ किसी दूसरे शहर में छिपकर रहना चाहती थी। नाबालिग कक्षा 5 का छात्र है। आरोपी महिला पहले उसकी स्कूल टीचर थी, बाद में अपने घर पर उसे ट्यूशन देने लगी। छात्र ने कबूल किया रिलेशन में आने से पहले टीचर ने कई बार उसका शारीरिक शोषण भी किया था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी महिला पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ में भारतीय सहिंत की धारा 172 (2) भी जोड़ दी गई है।