Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

4 मई राशिफल : इस राशि वालों को आज मिलेगा लंबी दिक्कत से छुटकारा, बनेगी बात!

4 मई को राशियों ओर उसपर पड़ने वाले ग्रहों के प्रभाव का हम पर क्या असर है और हम क्या कुछ खास कर सकते है भारत रफ्तार के वस्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से जानिए विस्तार में....

4 मई राशिफल : इस राशि वालों को आज मिलेगा लंबी दिक्कत से छुटकारा, बनेगी बात!

हर दिन का पंचांग अपने विशेष महत्व के साथ दस्तक देता है। लेकिन अगर हमें उसके बारे में सही समय पर पता न हो, तो हम उसका लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे में 4 मई को राशियों ओर उसपर पड़ने वाले ग्रहों के प्रभाव का हम पर क्या असर है और हम क्या कुछ खास कर सकते है भारत रफ्तार के वस्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से जानिए विस्तार में....

दिन - रविवार

तारीख - 4 मई 

बैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी, विक्रम संवत 2082, सप्तमी तिथि 07:19 AM तक उपरांत अष्टमी।

नक्षत्र पुष्य 12:53 PM तक उपरांत आश्लेषा।

गण्ड योग 12:41 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग। 

करण वणिज 07:19 AM तक, बाद विष्टि 07:21 PM तक, बाद बव।

राहुकाल 05:14 PM से 06:53 PM तक है। 

चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

मेष राशि 

मेष राशि के लोग अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू पाए। आपकी इन बातों की वजह से माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।दफ्तर में भी आपका मन काफी लगेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे। साथ काम करने वाले लोगों के साथ आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा जिससे सभी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- बादामी

वृष राशि 

वृष राशि के लोग सहज और उदार स्वभाव लोगों को आपकी तरफ खींचेगा। पेमेंट आदि मिलने से आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर हो जाएगी। विद्यार्थी भी अपने अध्ययन संबंधी कार्यों की ओर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा भी संभव है।बिजनेस में गुडविल से अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन के लिहाज से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार से कोई लाभ मिल सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोग परिवार वालों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार होगा। बच्चों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। भूमि संबंधी कामों में अगर निवेश करने की कोई प्लानिंग चल रही है, तो तुरंत उस पर अमल करें। परिस्थितियां अनुकूल है।लापरवाही के वजह से कुछ लोगों को परेशानी भी हो जाती है। अपने स्वभाव तथा विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। प्रॉपर्टी या कमीशन संबंधी कामों में अनुभवी का मार्गदर्शन लें। इस समय धोखा भी हो सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आपके काम की तारीफ होगी लेकिन, बावजूद इसके आपके बॉस के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिजनों का बर्ताव ठीक ठाक रहेगा।आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आपको तंदुरुस्त महसूस करेंगे।सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोग वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहें। चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रहे हैं।प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त अथवा स्थान परिवर्तन संबंधी कार्यों की योजनाएं बनेंगी।बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमीं ना आने दे। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करे। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों के किसी सदस्य के विवाह को लेकर मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी।वार्तालाप करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। बाहरी इंसान या पड़ोसी के साथ विवाद या अनबन जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र चित्त रहें। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी इंसान से सलाह लें। 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- केसरिया

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों संतान की उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी।विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज मस्ती में लगा रहेगा। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने का प्रयास करेंगे।रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले अपनी मेहनत और कार्य कुशलता से उम्मीद के मुताबिक फायदा मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने रिश्तेदारों के लिए समय निकाल लेंगे। अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है।परेशानी आने पर धैर्य और संयम से काम ले। गुस्से से काम और बिगड़ सकता है। इस समय मानहानि या कोई आरोप लगने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा नकारात्मक लोगों से दूरी रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों को पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा।धन आवागमन के लिहाज से आज का दिन श्रेष्ठ है। घर में संबंधियों के आगमन से व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बहुत अधिक भावुकता तथा उदारता पर संयम रखें। क्योंकि कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। दूसरों पर डिपेंड रहने की बजाय खुद काम निपटाने की कोशिश करें। अपनी योग्यता से अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी में स्थायित्व रहेगा।

शुभ अंक- 7 

शुभ रंग- नीला

मकर राशि 

मकर राशि वालों को पारिवारिक व्यवस्था संबंधी योजनाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नीतियां बनाएंगे और आपके द्वारा लिए गए निर्णय सर्वोपरि भी रहेंगे। कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे।फाइनेंस जैसी गतिविधियों को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में खास सकारात्मक नतीजे नहीं मिलेंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- जामुनी

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशि वाले कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं को करियर संबंधी अच्छी खबर मिल सकती हैं।ज्यादा बहस में ना उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें।प्रॉपर्टी के मामले में लाभ होगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- नीला

मीन राशि 

मीन राशि वाले पिछले काफी समय से युवा लोग किसी काम को लेकर कोशिश कर रहे थे, आज उससे संबंधित उचित परिणाम हासिल होने की उम्मीद है। आपको अपने किसी कार्य में शानदार सफलता हासिल होने वाली है, इसलिए हर काम को बहुत सोच-समझकर तथा मन लगाकर करें।कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी। समय रहते मुश्किलों और परेशानियों का हल निकाल लेंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग -भूरा