Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

29 अप्रैल राशिफल: इस राशि के लोग फाइनेंशियल लेन-देन का रखें खास ख्याल, इस राशि के लोगों के लिए बनेगा बिगड़ता काम

मेष राशि वाले के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं भी फलीभूत होगी।छोटी-छोटी बातों पर बिगड़ना और ओवर कॉन्फिडेंस रखना उचित नहीं है।

29 अप्रैल राशिफल: इस राशि के लोग फाइनेंशियल लेन-देन का रखें खास ख्याल, इस राशि के लोगों के लिए बनेगा बिगड़ता काम

राशियों पर ग्रह का प्रभाव लोगों के जीवन पर असर डालता है। इसलिए ही रोज ही हर राशि पर ग्रह का अलग प्रभाव सामने आता है। 29 अप्रैल को किस राशि पर क्या रहेगा प्रभाव? जानिए भारत रफ्तार ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से विस्तार में...

दिन-मंगलवाल

तारीख- 29 अप्रैल

बैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया, विक्रम संवत 2082, द्वितीया तिथि 05:31 PM तक उपरांत तृतीया। 

नक्षत्र कृत्तिका 06:47 PM तक उपरांत रोहिणी। 

सौभाग्य योग 03:53 PM तक, उसके बाद शोभन योग।

करण बालव 07:19 AM तक, बाद कौलव 05:31 PM तक, बाद तैतिल 03:48 AM तक, बाद गर।

अप्रैल 29 मंगलवार को राहुकाल 03:34 PM से 05:12 PM तक है, चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष राशि 

कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं भी फलीभूत होगी।छोटी-छोटी बातों पर बिगड़ना और ओवर कॉन्फिडेंस रखना उचित नहीं है। नजदीकी रिश्तेदार के साथ मिलते समय यह ध्यान रखें कि माहौल में किसी प्रकार की नेगेटिविटी ना उत्पन्न हो।कारोबारी मामलों में कुछ रुकावटें बनी रहेंगी। 

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

वृष राशि 

कोई भी कारोबार संबंधी पेपर वर्क करते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।व्हीकल या कोई बहुमूल्य वस्तु खरीदने की योजना है, तो ये समय अनुकूल है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि 

आय का कोई रुका हुआ साधन पुनः शुरू होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू होगा।संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमियां चल रही थी, वह किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगी।अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाकर रखें। किसी भी तरह का व्यवधान आने पर तनाव की बजाय समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

कर्क राशि 

प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए उत्तम समय है।किसी पर भी विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। कोई आपकी सरलता का नाजायज फायदा उठा सकता है। विद्यार्थी अपने नोट्स अथवा किताबें किसी गैर जिम्मेदार को ना दें।गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियों और बिगड़ सकती हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गुलाबी

सिंह राशि 

फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर भी विश्वास ना करें। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी आ सकती हैं। दूसरों की सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- बादामी

कन्या राशि 

कहीं भी पूंजी निवेश करने की योजना है तो यह निर्णय फायदेमंद साबित होगा। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उससे संबंधित उचित सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।रियल एस्टेट से जुड़े लोग सावधान रहें, किसी धोखे के शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- नीला

तुला राशि 

किसी अनुभवी की मदद से कोई रुका हुआ काम हो जाएगा। सुकून और शांति बनाए रखने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। घर में किसी मेहमान के आगमन संबंधी समाचार मिलेगा।अपनी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा किसी के सामने ना करें और किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

वृश्चिक राशि 

मन मुताबिक मनचाहे कामों में समय बीतेगा। कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी। सिर्फ उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चय ही हो कर काम करना है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर एकाग्रचित्त रहेगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- जामुनी 

धनु राशि 

किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखना ही उचित है। इस समय व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले, तो अच्छा है। मानहानि की स्थिति से बचने के लिए अपने स्वभाव में संयम और सहजता बनाकर रखें।ऑफिस में बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ उत्तम संबंध रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

शुभ अंक- 7 

शुभ रंग- हरा

मकर राशि 

अपने लक्ष्य और योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।किसी गलतफहमी की वजह से नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। गुस्से के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभाले। जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- नीला

कुम्भ राशि 

घर में बदलाव संबंधी कुछ कार्य भी सुचारू रूप से हो जाएंगे। फर्नीचर आदि खरीदने संबंधी योग भी बन रहे है।कहीं भी वाद-विवाद की स्थिति बनने पर धैर्य और शांति बनाए रखें, वरना इसकी वजह से थाने आदि के भी चक्कर लगने की आशंका लग रही है। घर के बुजुर्गों की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है।कहीं पैसा रुका हुआ है तो उसकी वसूली होने की संभावना है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

मीन राशि 

मन मुताबिक गतिविधियों में आपका सुखद समय व्यतीत होगा। संतान की किसी उत्तम गतिविधि से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।किसी भी तरह के वाद-विवाद को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। किसी भी उधारी संबंधी लेनदेन करना नुकसानदायक हो सकता है।पारिवारिक तनाव को अपने बिजनेस पर हावी न होने दें। टूर एंड ट्रेवल्स, कंप्यूटर, मीडिया आदि से जुड़े क्षेत्रों में मुनाफा दायक स्थितियां बनेंगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग -क्रीम