Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Aaj Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? जानें यहां

2 मई 2025 का राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ अंक और शुभ रंग क्या होंगे। पंचांग, राहुकाल और चंद्र राशि की जानकारी भी पाएं। भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद राकेश चतुर्वेदी के साथ।

Aaj Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? जानें यहां

आज का राशि फल: मनुष्य के जीवन चक्र में नक्षत्रों के साथ ग्रहों का बड़ा रोल होता है। ये सफलता से लेकर व्यक्तित्व की चाल तय करते हैं। ऐसे में 2 मई का दिन किन राशि के लोगों के लिए अच्छा साबित होगा और किस रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। जानते हैं भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से।

2 मई पंचांग जानकारी

तिथि: बैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी (सुबह 9:14 बजे तक), फिर षष्ठी

नक्षत्र: आद्रा (दोपहर 1:04 बजे तक), फिर पुनर्वसु

योग: धृति (सुबह 3:19 बजे तक), फिर शूल

करण: बालव (सुबह 9:15 बजे तक), फिर कौलव (रात 8:27 बजे तक), फिर तैतिल

राहुकाल: सुबह 10:39 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

चंद्रमा: मिथुन राशि में

मेष राशि

परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। रिश्तों में गलतफहमी या बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। अपनी निजी बातें दूसरों से शेयर ना करें। 

शुभ अंक: 1 
शुभ रंग: क्रीम

वृष राशि

समझदारी से पारिवारिक समस्याएं सुलझा जाएंगी। किसी अपने की मदद करके मन को शांति मिलेगी। घर के बड़ों से सलाह लें। ससुराल से शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ अंक: 7 
शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि

कमाई और खर्च में संतुलन रहेगा। इस दौरान फिजूलखर्ची भी हो सकती है। ऐसे में सोच समझकर खर्च करें। आलस से बचें, नहीं तो जरूरी काम छूट सकते हैं।
शुभ अंक 8 
शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि

2 मई का दिन कर्क राशि के लिए काफी अच्छा होगा। आपको आज प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। नई योजनाएं बनाने का समय है। भाई-बहनों से संबंध अच्छे बनाए रखें। दस्तावेजों पर साइन करते वक्त सावधानी रखें।
शुभ अंक: 5 
शुभ रंग: केसरिया

सिंह राशि

ज्यादा भावुक न हों, वरना नुकसान हो सकता है। रिश्तेदारों से मिलकर खुशी मिलेगी। बच्चों के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। सेहत में नसों में खिंचाव या दर्द हो सकता है।
शुभ अंक: 3 
शुभ रंग: सफेद

कन्या राशि
प्रॉपर्टी और व्यापार में लाभ होगा। आपकी मेहनत की सराहना होगी। विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: जामुनी

तुला राशि
पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। बच्चों से कुछ परेशानी हो सकती है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। नौकरी में ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी।
शुभ अंक: 3 
शुभ रंग: क्रीम

वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। लेकिन घमंड से बचें। दोस्तों से अनबन हो सकती है। समय के अनुसार खुद को बदलना जरूरी है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद

धनु राशि
किसी पुराने दोस्त से रिश्ते फिर से सुधर सकते हैं। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। गुस्सा करने से बचें।
शुभ अंक: 9 
शुभ रंग: जामुनी

मकर राशि
पुराना उधार पैसा वापस मिल सकता है। पार्टनरशिप में फायदा होगा, लेकिन कोई नया फैसला न लें। कानूनी मामलों से बचें।
शुभ अंक: 2 
शुभ रंग: केसरिया

कुंभ राशि
स्थान परिवर्तन या यात्रा हो सकती है। बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। खर्च ज्यादा रहेंगे, आराम भी जरूरी है। वाद-विवाद से बचें।
शुभ अंक: 1 
शुभ रंग: पीला

मीन राशि
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अगर मेहनत करेंगे तो काम जल्दी पूरे होंगे। खर्च भी होंगे लेकिन आमदनी भी बढ़ेगी। मानसिक तनाव से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ अंक: 3