Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

9 मई राशिफल: क्या होगा आज? क्या कहती है आपकी राशि? जानिए किस राशि में संचार कर रहा है शनि

09 मई को किस राशि का दिन कैसा जाने वाला है। जानिए भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से....

9 मई राशिफल: क्या होगा आज? क्या कहती है आपकी राशि? जानिए किस राशि में संचार कर रहा है शनि

कल क्या होगा? इसका जवाब सभी के जहन में उठता है। जब सिचुएशन विपरीत होती है, तब लोगों के मन में और भी सवाल उठते हैं। 09 मई को किस राशि का दिन कैसा जाने वाला है। जानिए भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से....

दिन- 9 मई

दिनांक- शुक्रवार

बैशाख शुक्ल पक्ष द्वादशी, विक्रम संवत 2082,द्वादशी तिथि 02:56 PM तक उपरांत त्रयोदशी। 

नक्षत्र हस्त 12:09 AM तक उपरांत चित्रा।

वज्र योग 02:57 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग। करण बालव 02:56 PM तक, बाद कौलव 04:13 AM तक, बाद तैतिल।

राहुकाल 10:37 AM से 12:17 PM तक है।

चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष राशि 

मेष राशि वाले किसी से अहंकार भरी बातें ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किसी नयी संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर अनबन या झगड़ा हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर थोड़ा समय बीताने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। 

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

वृष राशि 

वृष राशि कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो वह अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए समस्या बन सकता है। कोर्ट केस चल रहा है, तो फैसला आपके फेवर में होने की संभावना है।आपकी जिद से पारिवारिक समस्या बढ़ेगी। यात्रा का नतीजा नहीं निकलेगा। 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले सामाजिक कामों में आपकी मौजूदगी से तारीफ मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई वस्तु लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको माता पिता के आशीर्वाद से किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों का आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके विरोधी आपके बनते कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से लोगों को प्रसन्न करना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा आफर मिल सकता है।  

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- आसमानी

सिंह राशि 

मन लगाकर काम करने और अनुभवी लोगों की मदद से फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी या किसी खास मामले में डील होने से फायदा होने की संभावना है।बातचीत करते समय ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। शेयर और स्टॉक मार्केट से दूरी रखें।बीती हुई पुरानी बातें हावी होने से आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। 

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- सफेद

कन्या राशि 

अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करें। इससे उन पर काम करने में मदद मिलेगी। दूसरों की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखें।दिखावे के चक्कर में फालतू खर्चा बढ़ सकता है। करीबी रिश्तेदारों से मनमुटाव होने पर सावधानी रखें। इससे आापके रिश्ते बच जाएंगे। अपने अहम पर काबू रखें। निवेश करने के लिए दिन ठीक नहीं है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- नीला

तुला राशि 

आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।गलतियों से सीख लेकर अपने काम करने के तरीको में बदलाव करेंगे।स्टूडेंट्स को परीक्षा मे अच्छे नतीजे मिलेंगे।अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें।संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- पीला

वृश्चिक राशि 

समय पर काम निपटाने की कोशिश करें। सफलता के लिए मर्यादा का भी ध्यान रखें। घर से जुड़े किसी काम में खर्चा ज्यादा हो सकता है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा।बिजनेस में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधियों पर जीत मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। पूरी मेहनत से योजनाओं पर काम करें। 

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- हरा 

धनु राशि 

किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी।आपसी संबंधों में भी सुधार होगा। युवाओं को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।सावधान रहें, गुस्से में आकर काम बिगाड़ सकते हैं। काम में व्यस्त रहें। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। ज्यादा खर्चा न करें। प्रैक्टिकल होना जरूरी है। 

शुभ अंक- 5 

शुभ रंग- आसमानी

मकर राशि 

कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है। मेहनत करें और भरोसा रखें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन रहेगा।करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैलाएंगे। सावधान रहें। इनकम के साथ खर्चे भी रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने टारगेट से न भटकें। यात्रा स्थगित रखें।नौकरी में नए मौके और ऑफर मिल सकते हैं। 

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ऑरेंज

कुम्भ राशि 

भविष्य की कोई योजना अटक जाने से चिंता रहेगी। नजदीकी इंसान आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है, हालांकि जल्दी ही समाधान मिल जाएगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।कारोबार में अपने सोर्स मजबूत करें। बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। ऑफिस में अपने अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। 

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- बादामी

मीन राशि 

आपके काम समय मुताबिक पूरे होते जाएंगे। पूरे आत्मविश्वास से कोशिश करते रहें। वाहन खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ थोड़ा समय बीतेगा।इस समय कमीशन संबंधी बिजनेस सफल रहेंगे। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। बिजनेस संबंधित गैर जरूरी खर्चे परेशान करेंगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग -गुलाबी