Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

भारत की बेटियों को विक्की कौशल ने किया खास सलाम, कैप्शन में लिखी दिल छू जाने वाली बात

भारतीय सेना द्वारा किए ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पड़ोसी देश और आतंकवाद को ललकारा। अब उन्हें विकी कौशल ने सलाम किया है और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों की तस्वीर भी शेयर की है। हमारे भारतीय सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी और सटीकता को सलाम।

भारत की बेटियों को विक्की कौशल ने किया खास सलाम, कैप्शन में लिखी दिल छू जाने वाली बात

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव ने बीच भारत की बेटियों पूरा देश गर्व कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में दोनों महिला अधिकारियों ने देश और दुनिया के सामने भारत की बेटी का हौसला और जज्बा सामने रखा। अब बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने भी दोनों महिला अधिकारियों को अलग अंदाज में सलाम किया है। 

विक्की कौशल ने महिला अधिकारियों को किया सलाम

भारतीय सेना द्वारा किए ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पड़ोसी देश और आतंकवाद को ललकारा। अब उन्हें विकी कौशल ने सलाम किया है और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों की तस्वीर भी शेयर की है। हमारे भारतीय सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी और सटीकता को सलाम। हमारे सच्चे नायकों के लिए हमारे दिल में जो कृतज्ञता और गर्व महसूस होता है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आप हैं तो हम हैं। जय हिन्द।

भारत-पाक तनाव के बीच कई मशहूर हस्तियों ने भारतीय सेना पर गर्व जताया था। अब दोनों देशों के बीच हालात शांतिपपूर्ण बने हुए हैं, लेकिन भारतीय सैनिकों का जोश हाई है और वो दुश्मनों की फिर से नापाक हरकत के जवाब के लिए तत्पर है। इसी बीच देशवासी लगातार उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं। विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर सैनिकों की तारीफ में लिखा कि ‘आप हैं तो हम हैं।”

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर महिला अधिकारियों की तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर सेना के जवान और बजरंगबली की है। फिर दूसरी तस्वीर में आपको सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह देखने को मिलेंगी. विकी ने कैप्शन में लिखा, ”शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है। हमारे भारतीय सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी और सटीकता को सलाम। हमारे सच्चे नायकों के लिए हमारे दिल में जो कृतज्ञता और गर्व है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आप हैं तो हम हैं।”

उरी फिल्म में किया काम

विक्की कौशल का सेना से काफी लगाव रहा है। भारत द्वारा की जाने वाली सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी में उन्होंने अहम भूमिका अदा की है। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘उरी’ में उन्होंने मेजर विहान शेरगिल का किरदार निभाया था। 6 साल पुरानी ये पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।