Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

हनी ट्रैप में फंसे पार्षद, 20 लाख की डिमांड से हुए परेशान, फिर कर डाला ये काम !

राजस्थान के डीडवाना में महिला ने पार्षद को हनी ट्रैप में फंसाकर 20 लाख की मांग की। वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर पार्षद ने दर्ज कराई FIR, महिला गिरफ्तार।

हनी ट्रैप में फंसे पार्षद, 20 लाख की डिमांड से हुए परेशान, फिर कर डाला ये काम !

जयपुर। प्रदेश में हनीट्रैप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन इस बार जाल में कोई आम इंसान नहीं बल्कि पार्षद साहब फंस गए। युवती ने बात ना मानने पर वीडिया वायरल करने की धमकी थी। पार्षद ने लोकलाज के डर से 1 लाख रुपए दे भी दिये लेकिन धीरे-धीरे आरोपित युवती की डिमांड बढ़ती गई और 20 लाख रुपए मांगने लगी। आखिर में तंग आकर पुलिस ने शिकायत दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

मकान के बहाने कर दिया खेला 

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला प्रदेश के डीडवाना जिले का है। जहां पार्षद सत्तार खान के घर पर एक महिला किराए का मकान देखने आई थी। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई। तस्लीम बानो नाम की महिला ने हनीट्रैप पर पार्षद को फंसा लिया और वह फोन पर अश्लील ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड करने लगी। धीरे-धीरे वह ब्लैक मेलिंग पर उतर आई और पैसे ना देने पर वीडियो वायरल होने की धमकी देने लगी। पीड़ित ने आरोपित महिला से छुटकारा पाने के लिए  1 लाख रु भी दिये लेकिन वह नहीं और 20 लाख रुपए देने की जिद पर अड़ी रही। धमकियों से परेशान होकर पार्षद ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। 

पुलिस के हत्थे चढ़ी आरोपित महिला

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपी महिला तस्लीम बानो को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने कबूल किया वह पैसों की डिमांड कर रही थी। फिलहाल पुलिस इस एंगल की जांच भी कर रही है क्या आरोपी महिला पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुकी है।