Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान में सीजफायर? ट्रंप के दावे पर भारत सरकार ने लगाई मुहर, पाक भी राजी

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जंग अब थमती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी। उन्होंने लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता के चलते दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ है।

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान में सीजफायर? ट्रंप के दावे पर भारत सरकार ने लगाई मुहर, पाक भी राजी

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग से दोनों देश में हाई अलर्ट है। लेकिन अब खबर आ रही है कि अमेरिका ने दोनों देश को सीजफायर के लिए मना लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ये जानकारी साझा की। साथ ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भी ट्वीट कर बताया है कि सीजफायर को रोक दिया गया है। हालांकि, अभी तक भारत सरकार की ओर से किसी प्रकार की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। जहां पर इसका ऐलान किया जा सकता है। 

दोनों देश सीजफायर को तैयार</

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही जंग अब थमती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी। उन्होंने लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता के चलते दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ है। उन्होंने कहा, ''संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।''

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री दी सहमति

Pakistan and India have agreed to a ceasefire with immediate effect. Pakistan has always strived for peace and security in the region, without compromising on its sovereignty and territorial integrity!

— Ishaq Dar (@MIshaqDar50)

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा सीजफायर के बारे में जानकारी देने के साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से एक्स पर पोस्ट करके बताया गया है कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। हालांकि उन्होंने भारत पर किए गए नाकाम हमलों की कोशिशों पर माफी नहीं मांगी। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।

विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार (10 मई,2025) की दोपहर पाकिस्तान डीजीएमओ ने फोन कॉल कर पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। उन्होंने कहा कि किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।