Rajasthan: किसानों के लिए खुशखबरी, भजनलाल सरकार खाते में डालेगी 160 करोड़ रुपए
राजस्थान के किसानों के लिए राहत की खबर, सरकार ने रबी फसल बीमा क्लेम के 160 करोड़ रुपये जारी किए। 2023-24 में फसल खराब होने पर हुआ था नुकसान, लेकिन क्या किसान इस भुगतान से संतुष्ट हैं? जानें पूरी खबर।

राजस्थान के किसानों के लिए 2025 राहत भरी खबर लेकर आया है। जहां सरकार रबी फसल का बीमा क्लेम करने वाले किसानों के खाते में 2023-24 की राशि ट्रांसफर करेगी। अन्नदाताओं को इसी आधार पर 160 करोड़ का भुगतान अभी और किया जायेगा। बीते साल बारिश और पाले कारण रबी की फसलें बर्बाद हो गई थीं। ये भुगतान फसल कटाई पर आधारित होगा। गौरतलब है,चूरू से विधायक हरलाल सहारण ने बीते दिनों सीएम के सामने किसानों को क्लेम देने की बात रखी थी।
क्लेम राशि से खुश नहीं किसान !
सरकार ने भले क्लेम राशि का भुगतान कर दिया हो लेकिन किसान इससे खुश नहीं है। अब उन्हें बीमा राशि का इंतजार है। किसानों का कहना है, योजना में किसानों ने 7.1 लाख हेक्टर फसलों के लिए लगभग 6.79 लाख आवेदन किये थे। इसके अलावा देव फसल बीमा क्लेम भी लंबे वक्त से ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ था। प्रदेश सरकार ने देव फसल राशि का पूरा भुगतान कर दिया है। हालांकि रबी फसल पर मिले क्लेम से खुश नहीं है। बताया, 2023-24 के दौरन बारिश और पाले से किसानों को लगभग 450 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
पूरा क्लेम मिलने पर संशय बरकरार
किसानों ने बताया 2023-24 के दौरान बारिश और पाले के कारण रबी की फसलों में सबसे ज्यादा नुकसान चने की फसल का हुआ है। बारानी में चने की बुवाई अत्याधिक होती है। इसे उगाने के लिए मावठ की जरूरत पड़ती है लेकिन पिछले साल ये न मिलने के कारण किसान फसलें नहीं उगा पाएं। चने की फसल के लिए पीएम बीमा योजना के तहत किसानों ने आवेदन भी किया था। ऐसे में साढ़े तीन लाख से ज्यादा किसान बीमा क्लेम के अंतर्गत आते है। कहा, बीमा कंपनी द्वारा ऑनलाइन खसरों का चयन किया गया है, जिससे सभी प्रभावित किसान बीमा क्लेम का लाभ नहीं उठा पाएंगे।