सनसनीखेज मामला! 25 शादियां कर लाखों की लूट का लुटेरी दुल्हन ने दिया अंजाम, अब हुई गिरफ्तारी
भोपाल में फर्जी शादियों का बड़ा गिरोह एक्टिव है। इसमें रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू और जुर्जन जैसे लोग शामिल हैं। ये लोग शादी करने के इच्छुक लोगों से मिलते हैं और फिर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। मोबाइल पर फोटो दिखाकर 2 से 5 लाख रुपये में सौदा तय करते हैं।

आपने लुटेरी दुल्हन की स्टोरी फिल्मों में जरुर देखी होगी, जिसमें दुल्हन शादी करती है और तमाम पैसे उड़ाकर नौ दो ग्यारह हो जाती है। लेकिन हम आपको एक ऐसी ही असल लुटेरी दुल्हन के बारे में बता रहे हैं। मामला राजस्थान का है और गिरफ्तारी भोपाल से हुई है। ये लुटेरी दुल्हन एक या दो नहीं पूरी 25 शादियों लेके फरार हुई थी। क्या है पूरा सनसनीखेज मुकाबला, जानिए...
25 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में मानटाउन थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को भोपाल से गिरफ्तार किया है, जिसने अब तक 25 फर्जी शादियां करके लोगों से लाखों की वसूली की है। ये महिला शादी के कुछ दिन बाद ही जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि इस महिला और इसके गिरोह के ऊपर अभी तक केवल एक ही मामला दर्ज हुआ है।
ये मामला मानटाउन थाने में दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। मीडिया को मानटाउन थाने के एएसआई मीठा लाल यादव ने बताया कि 3 मई 2025 को विष्णु शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। विष्णु ने बताया कि दलाल पप्पू मीना और सुनीता ने अनुराधा( लुटेरी दुल्हन का नाम) से शादी करवाने का वादा किया। फिर 20 अप्रैल को सवाई माधोपुर के न्यायालय में इकरारनामा तैयार हुआ और 2 लाख रुपये देकर शादी हुई। लेकिन 2 मई की रात अनुराधा जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई। पुलिस ने तुरंत टीम बनाई। सूचना मिली कि अनुराधा भोपाल में है। इसके बाद एएसआई मीठा लाल ने चालाकी से बोगस ग्राहक बनकर दलाल से संपर्क किया। दलाल ने कई महिलाओं के फोटो दिखाए, जिनमें अनुराधा भी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया है।
अनोखा है दुल्हे फसाने की तरीका
पुलिस ने जांच के बाद बताया कि भोपाल में फर्जी शादियों का बड़ा गिरोह एक्टिव है। इसमें रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू और जुर्जन जैसे लोग शामिल हैं। ये लोग शादी करने के इच्छुक लोगों से मिलते हैं और फिर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। मोबाइल पर फोटो दिखाकर 2 से 5 लाख रुपये में सौदा तय करते हैं। फर्जी दस्तावेज और इकरारनामा बनाकर शादी करवाते हैं। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन सामान लेकर गायब हो जाती है। अनुराधा ने विष्णु के बाद भोपाल के गब्बर नामक व्यक्ति से भी 2 लाख रुपये लेकर शादी की थी।
विष्णु शर्मा की शादी 20 अप्रैल 2025 को आईएचएस कॉलोनी के शीतला माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। अनुराधा ने ससुराल में सबको विश्वास में लिया। लेकिन 14 दिन बाद उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर सभी को बेहोश कर दिया। फिर 30 हजार रुपये नकद, सवा लाख के जेवर (सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, टिकला, चांदी की पायजेब) और 30 हजार का मोबाइल लेकर फरार हो गई। फिर सुबह जब सभी को होश आया को दुनिया ही लुट गई थी।
पीड़ित ने कर्ज लेकर की थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विष्णु ने बताया कि वो ठेला चलाता है। उसने कर्ज लेकर शादी की थी। दलाल पप्पू मीना ने दुल्हन की गारंटी दी थी। अनुराधा ने खुद को खंडवा की रहने वाली बताया और झूठी कहानी बनाकर विश्वास जीता था। विष्णु ने मोबाइल भी दोस्त से खरीदा था, जो दुल्हन ले गई। पुलिस अब आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। मामले ने पूरे राजस्थान में सुर्खियां बटोरी हैं।