Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

नीमराना में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया मंदिर का लोकार्पण

पूजा-अर्चना कर विधिवत उद्घाटन, श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल

नीमराना में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया मंदिर का लोकार्पण

नीमराना में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पूजा-अर्चना कर मंदिर का किया लोकार्पण

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नीमराना क्षेत्र की सिटी सेंटर सोसाइटी में राधा-कृष्ण, दुर्गा माता, हनुमान मंदिर तथा शिवालय का लोकार्पण विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर किया।

मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई। यह पूजा विधि आचार्य विक्रम दत्त शास्त्री एवं पं. रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। इस धार्मिक आयोजन में भजन-सत्संग, हवन और ब्रह्म भोज जैसे विभिन्न अनुष्ठान भी शामिल रहे। पारले स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने जिला प्रमुख श्री बलवीर सिंह छिल्लर को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

नीमराना आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का गुलदस्ते भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बाबा खेतानाथ मंदिर के महंत शंकरनाथ महाराज, पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना, जिला भाजपा अध्यक्ष महासिंह चौधरी, पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव, पूर्व प्रधान सविता यादव, भाजपा नेत्री अंजली यादव, जिला प्रमुख बी.एस. चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भजन संध्या में महाराज कुत्तीनाथ, रूपदास महाराज, मुनिनाथ महाराज एवं शिवकृपाल महाराज द्वारा प्रस्तुत संगीतमय भजनों ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।