IPL 2025 में लखनऊ के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने क्यों पहनी अलग रंग की जर्सी

इंडियन प्रीमियम लीग 2025 में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस की जर्सी के बदले हुए रंग से खूब सुर्खियां बटोरी। जर्सी के कलर ने सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं हासिल की। लेकिन ऐसा क्यों हुआ? जानिए...
गुजरात टाइटंस उतरी लैवेंडर कलर की जर्सी पहनकर
आईपीएल 2025 का 64वाँ मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जहां पर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अपनी नियमित नीली जर्सी पहनकर खेलने नहीं उतरी है। फ्रेंचाइजी ने कैंसर के खतरे से लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से लैवेंडर कलर की जर्सी पहनने का फैसला किया है।
गुजरात और लखनऊ मैच में राष्ट्रगान के मायने
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले जा रहे आईपीएल मैच से पहले राष्ट्रगान हुआ। मैच की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान बजाया गया। जोकि भारतीय सैनिकों के सम्मान में बजाया गया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स तथा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में भी राष्ट्रगान हुआ था।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओ'रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश सिंह, एम सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, अर्शीन कुलकर्णी।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, दसुन शनाका