Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

Trending Visual Stories और देखें
विज़ुअल स्टोरी

सलमान खान के घर में जबरन घुसने की हुई कोशिश, पुलिस ने पकड़ा, हो रही पूछताछ

बीते महीने सलमान खान को जान के मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के वॉट्सऐप नंबर पर धमकी भेजी गई, जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई थी। ये ही नहीं, सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

सलमान खान के घर में जबरन घुसने की हुई कोशिश, पुलिस ने पकड़ा, हो रही पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लगातार जान का खतरा है। पिछले महीने ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर से सलमान खान की सुरक्षा का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। एक महिला ने सलमान के घर में घुसने की कोशिश की है। क्या है पूरी बात, जानिए...

सलमान खान के घर में महिला ने की घुसने की कोशिश

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लगातार टाइट सुरक्षा के घेरे में रहते हैं। उन्हें जान का खतरा बना रहता है। इसी बीच एक महिला ने उनके घर में घुसने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौजूदा समय में महिला से पूछताछ की जा रही है। ताकि उसके मकसद का पता लगाया जा सके. महिला के पास से कोई संदिग्ध सामग्री है या नहीं। लेकिन अभी बताया सजा रहा है कि पूरी बात सामने नहीं आई है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वो सलमान खान के घर में क्यों घुसने की कोशिश कर रही थी। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है और पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रही है।

हाल ही मिली थी जान से मारने की धमकी

बीते महीने सलमान खान को जान के मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के वॉट्सऐप नंबर पर धमकी भेजी गई, जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई थी। ये ही नहीं, सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। मामला दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मैसेज भेजने वाले शख्स को ढूंढ निकाला है। पुलिस की जांच में पता चला कि जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी है और मानसिक रोगी है. पुलिस ने बताया कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के एक गांव के निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति का नाम मयंक पांड्या है, जो मानसिक रोगी है। उसने ये धमकी भरा मैसेज किया था।

सलमान रहते हैं Y कैटेगरी की सुरक्षा में..

सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी हुई नहीं है। लेकिन जान के खतरे के चलने अभिनेता को वाई प्लेस सिक्योरिटी में रहना होता है। सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। बता दें 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। सलमान खान को कई धमकियां मिल चुकी हैं।